तेंदुआई कला विद्युत उपकेंद्र से संबंद्ध हजारों ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है सुचारु बिजली

तेंदुआई कला विद्युत उपकेंद्र से संबंद्ध हजारों ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही है सुचारु बिजली

अम्बेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला पर लगे 2 ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। ओवरलोड के कारण एक 1 घंटे पर बार-बार ट्रिप करने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जिससे जहां किसानों के सिंचाई का कार्य प्रभावित हो रहा है वही लोग  उमस भरी गर्मी से परेशान  है। इससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी के लोगों को विद्युत व्यवस्था की समस्या झेलनी पड़ रही है।

विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला से क्षेत्र के 6 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति होती है जिसमें विद्युत उपकेंद्र तेंदुआई कला पर लगे 8 एमबीए के ट्रांसफार्मर से कम्हरिया गिरैया बाजार व जहांगीरगंज फीडर पर सप्लाई होती है वही दूसरे 8 एमवीए के ट्रांसफार्मर से राजेसुल्तानपुर निकासपुर व सिंघल पट्टी फीडर पर आपूर्ति की जाती है परन्तु दोनों ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने के कारण ओवरलोड हो जाता है जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है ओवरलोडिंग के चलते बार-बार ट्रिपलिंग के कारण उपभोक्ताओं को इसकी समस्या झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने बताया कि एक तरफ यहां विद्युत आपूर्ति 24 घंटे में मात्र 9 से 10 घंटा मिल रही हैं उसमें भी बार-बार ट्रिपलिंग के कारण समस्याएं झेलनी पड़ रही है रात्रि के समय में तो आधे आधे घंटे पर ओवरलोडिंग के कारण ट्रिपलिंग होती रहती है जिससे उमस भरी गर्मी में रात के समय तो चैन की नींद भी लोग नहीं सो पा रहे हैं।

जेई डीके पटेल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर दो ट्रांसफार्मर 8 , 8 एमबीए के लगे हैं  इसी से तीन तीन फीडरों पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। दोनों ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। 10 , 10 एमबीए के दो ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने