जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय में आरओ मशीन तथा पुस्तकें उपलब्ध कराया

जिलाधिकारी ने राजकीय पुस्तकालय में आरओ मशीन तथा पुस्तकें उपलब्ध कराया


अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय कटरिया याकूबपुर का निरीक्षण किया गया।डीएम ने पुस्तकें और आरओ उपलब्ध कराया। इस पुस्तकालय में पूर्व में डीएम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान प्रतियोगी परीक्षा हेतु बच्चों द्वारा कुछ पुस्तको और पेयजल व्यवस्था की मांग की गई थी।

उक्त के क्रम में आज 5 अगस्त 2022 को जिलाधिकारी द्वारा पुस्तके एवं पानी पीने हेतु आरओ राजकीय पुस्तकालय को उपलब्ध कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए पढ़ने हेतु व्यवस्थाओं का जायजा लिया । 


जिलाधिकारी द्वारा लाइब्रेरी को समय से खोले जाने के निर्देश लाइब्रेरियन ओम आनंद तिवारी को दिया गया।साथ ही लाइब्रेरी में समुचित साफ सफाई सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए।  उन्होंने बच्चों से वार्ता करते हुए कहा कि भविष्य को संवारने एवं लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी उपयुक्त स्थान है। इस दौरान मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने