- सत्यम सिंह
मौके पर किए जा रहे कई कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई, गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही थी। बिना अतिक्रमण हटाए कार्य किया जा रहा था। इंटरलॉकिंग भी कहीं-कहीं दब गई थी और नाली का स्लैब सही नहीं ढाला गया था। इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित जे0ई0 और संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध कार्य करने की नसीहत दी गई साथ ही साथ कमियों को तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। एवं जिस कार्य को अभी तक ठेकेदार द्वारा शुरू नहीं किया गया है उस पर ठेकेदार को नोटिस भी देने का निर्देश दिया गया।
मौके पर उप जिलाधिकारी टांडा, प्रभारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका क्षेत्र टांडा एवं अवर अभियंता टांडा उपस्थित रहे।

