सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने होटल में मचे उत्पात के बाद वीडियो शेयर किया और सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो गया है.
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ग्रैंड आईआरएस होटल में बाउंसरों की गुडागर्दी के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का तीखा बयान सामने आया है. अखिलेश यादव ने मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. साथ ही लिखा है कि प्रदेश में बीजेपी ने क़ानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है.
बता दें कि गाजियाबाद के होटल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें इंदिरापुरम के ग्रैंड आईआरएस होटल में बाउंसर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. इन बांउसरों पर पार्टी में शामिल लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप है. साथ ही पिटाई के बाद दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं पिटाई के बाद महिलाएं और बच्चे भी घायल होने की बात सामने आ रही है. घटना के बाद महिलाओं की चीखें निकल गईं वहीं घटना के बाद होटल में कोहराम मच गया है
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने होटल में मचे उत्पात के बाद वीडियो शेयर किया और बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि इस सरकार में कानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार हो गया है. इंदिरापुरम के ग्रैंड आईआरएस होटल में बाउंसरों ने जमकर उत्पात मचाया और जमकर तोड़फोड़ की. हिंसा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि बाउंसर किस तरह से गुंडागर्दी कर रहे हैं और होटल में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ कर रहे है. वहीं बाउंसर वहां मौजूद लोगों को जमकर पीट रहे हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल है. वहीं महिलाओं की वीडियो में चीख-पुकारों की आवाजें आ रहीं है. साथ ही महिलाएं और बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए हैं.
.jpg)