महिलाएं संभालेंगी BJP का मोर्चा: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए यह है योजना, पूरे देश में एक साथ चलेगी

महिलाएं संभालेंगी BJP का मोर्चा: लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए यह है योजना, पूरे देश में एक साथ चलेगी

भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी की महिला शाखा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।









2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जहां कांग्रेस समेत अधिकतर दल भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता का आह्वान कर रहे हैं, वहीं भाजपा इस चुनौती के सामना मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कामों का ब्योरा देकर करने की तैयारी में है। भाजपा इस योजना के तहत पूरे देश में एक साथ आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। 



 

योजना के तहत भाजपा की महिला इकाई केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की महिला लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सोमवार से देशभर में एक अभियान की शुरुआत करेगी। योजना का दूसरा उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं से जुड़ने उन्हें ने पार्टी से जोड़ने और एक साल में उनके साथ एक करोड़ सेल्फी लेने का लक्ष्य रखा है।




भाजपा की महिला मोर्चा की प्रमुख वनाथी श्रीनिवासन ने कहा कि पार्टी की महिला शाखा मार्च में दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर एक पुरस्कार समारोह भी शुरू करेगी, जिसमें हर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेल्फी लेने की कवायद महिलाओं से जुड़ने के पार्टी के प्रयासों का हिस्सा है।



पार्टी की महिला शाखा की सदस्य हर जिले में महिला मतदाताओं से संपर्क करेंगी और उन्हें आवास से लेकर रसोई गैस, शौचालय और बैंक खाते खोलने तक विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताएंगी। अगर इन महिलाओं को इनमें से किसी भी योजना का लाभ मिला है, तो पार्टी के सदस्य उनसे उनके साथ सेल्फी लेने का अनुरोध करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने