अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना इलाके के गोपाल बाग के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग की भीड़ लग गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है। सूचना के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना इलाके के गोपाल बाग के पास सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव देखा
शव मिलने की सूचना लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी। शव की पहचान 25 वर्षीय अमित सोनकर पुत्र शिव प्रकाश सोनकर निवासी नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के रूप में हुई। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर के चोट के निशान मिले है।मामले की जांच की जा रही है। वहीं मामले में परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। वह शुक्रवार देर शाम किसी मित्र के यंहा दावत खाने गया था, जिसके बात उसकी हत्या को अंजाम दिया गया।
