अंबेडकरनगर: पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के जेई संतोष गुप्ता और हरी कृष्ण 13 सालों से एक ही जगह जमे हैं, इनका तबादला होगा कि नहीं....
दोनो दबंग और चर्चित जेई , अंगद का पांव बने, कब होगा इनका तबादला,(2009) 13 सालों से एक ही जिले में है जमा
- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में पिछले 13 सालों से जमा अंगद का पांव सा एक जेई की करतूतें काफी चर्चा में हैं। अपने विभागीय अप्रोच के बूते पर मनमाना करने वाला यह जेई अधिकारियों के लिए सिरदर्द साबित होने लगा है।
बताया गया है कि संतोष गुप्ता नामक जेई ने अपनी विभागीय सेवा की शुरुआत यहीं से किया है। इसने अपनी सेवा का 13 साल पूरा होने पर बीते महीनों जश्न भी मनाया। लूट खसोट में अव्वल नंबर पर रहने वाला यह अभियंता संगठन का पदाधिकारी भी रह चुका है।बड़े से लेकर छोटे मुलाजिमों को न सेटने वाला यह जेई अपने क्रिया कलापों से विभागीय उच्चाधिकारियों को भी धौंस में ले रखा है। एक्स ई. एन ,ए इ इसके कारनामों का विरोध नही कर पाते हैं।
सूत्रों के अनुसार इस जेई का एक निकटतम रिश्तेदार पीडब्ल्यूडी के मुख्यालय में उच्च पदस्थ अधिकारी है। Je संतोष गुप्ता के प्रभावशाली रिश्तेदार बीडी गुप्ता मुख्य अभियंता जिन्होंने पिछले साल वीआरएस ले लिया है, के नाम और प्रभाव का लाभ उठाकर यह संतोष गुप्ता जेई अंबेडकरनगर के पीडब्ल्यूडी विभाग में मनमाना कर लूट खसोट मचाए हुए है।
अपनी पहुंच और पैसे के बल पर विभाग में एक छत्र राज करने वाले मनबढ़ जेई का तबादला कब होगा । इसका विरोध करने वाले महकमे के अन्य लोग भी चुप्पी साध कर युवा लूटखोर दबंग मनबढ़ जेई के तबादले की बाट जोह रहे है।
इसी तरह जेई हरिकृष्ण भी 13 साल से पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड में जमे हुए हैं। इनको स्टोर का प्रभार दिया गया है। इनकी शोहरत विभाग ही नहीं समाज के अन्य हिस्सों में भी खूब है। बाहुबली और राजनीति के क्षेत्र के स्वजातीय दिग्गजों का साथी बना जेई हरी कृष्ण की हरकतों से विभागीय अधिकारी आजिज आ गए हैं।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड में दूसरे क्रमांक पर सर्वाधिक चर्चित अवर अभियंता हरीकृष्ण
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में और एक जेई को काफी चर्चित बताया जाता है। इसने भी यहां विभाग में निर्बाध मनमाना करते हुए अपने 13 साल बिता दिए हैं। कहा जाता है कि हरिकृष्ण नामक जेई एक राजनैतिक पार्टी विशेष के समर्थक व पदाधिकारी की तरह कार्य करता है। यह जेई अपने को राजनैतिक पार्टी का पूर्ण समर्थक बताकर स्वजातियों को प्रभावित और खुश किये रहता है। यह जेई समय-समय पर उक्त राजनैतिक पार्टी को भारी-भरकम चंदा भी देता है। स्वजातीय प्रभावशाली लोगों का बरदहस्त होने की वजह से इसने पीडब्ल्यूडी विभाग में अब तक 13 सालों मेंअकूत कमाई की है।
13 साल से एक ही जिले में जमा जेई हरिकृष्ण एक पार्टी का समर्थक और कार्य कर्ता बताया जाता है । पीडब्ल्यूडी के स्टोर पर लगभग 4 सालों से कुंडली मारे बैठा एक जेई। अकबरपुर के टांडा रेल लाइन के किनारे पीडब्ल्यूडी के विभागीय स्टोर में रखी गई निर्माण सामग्रियों का मनमाना उपयोग करके लाखों कमाने वाला जेई यहां पीडब्ल्यूडी विभाग में 13 साल से जमा हुआ है।
पूर्ववर्ती एक्स ई एन का स्वजातीय होने के कारण इस जेई को मिला स्टोर का प्रभार।
‘काला सोना’ पर कुंडली मारे बैठा स्टोर इंचार्ज चर्चित अवर अभियंता
अंबेडकरनगर पीडब्ल्यूडी स्टोर का प्रभारी/जेई अकूत कमाई में लिप्त, आकंठ तक भ्रष्टाचार में डूबा
पीडब्ल्यूडी विभाग मेें सड़क निर्माण हेतु प्रयुक्त होने वाला तारकोल ‘काला सोना’ के नाम से जाना जाता है। यह विभाग का सबसे बहुमूल्य निर्माण सामग्री है। इस काला सोना पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक जेई लगभग चार साल से कुंडली मार कर बैठा हुआ है और धन-रुपी अकूत दूध का पान कर रहा है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार शासनादेश है कि दो साल ही जेई को स्टोर का चार्ज दिया जाए, फिर दूसरे अवर अभियंता को प्रभारी बनाया जाए, ऐसा करने से अवर अभियंताओं को स्टोर संचालन का अनुभव मिलेगा। लेकिन इस आदेश को ताक पर रखकर पूर्ववर्ती एक्स0ई0एन0 द्वारा इस जेई को स्वजातीय प्राथमिकता देते हुए स्टोर का इंचार्ज बना दिया गया । इस कमाऊ जेई के स्टोर इंचार्ज होने से विभाग के अन्य लोगों को भी लाभांश मिलता है।
