पत्रकार के माता की प्रथम पुण्यतिथि मनीं

पत्रकार के माता की प्रथम पुण्यतिथि मनीं






स्वर्गीया फूलमती श्रीवास्तव



अंबेडकरनगर। अकबरपुर के वार्ड संख्या 11 उसरहवा कॉलोनी निवासी इं0 राम उजागिर लाल श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त विद्युत विभाग) की धर्मपत्नी स्वर्गीया फूलमती श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि उनके निवास स्थान पर मनाई गई। पुण्यतिथि पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परिजनों ने वैदिक रीति से पूजा-अर्चना की और हित-मित्रों, शुभचिंतकों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।



बता दें कि दिवंगता के पुत्र स्व0 सुनील श्रीवास्तव जिले के वरिष्ठ पत्रकार थें। जिनका आकस्मिक निधन अपनी मां के मृत्यु के छह माह पूर्व हो गया था। पुत्र-शोक और वृद्धावस्था के चलते स्व0 फूलमती श्रीवास्तव का स्वास्थ्य निरंतर गिरता गया, हांलाकि, परिजनों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए महंगा इलाज जारी रखा था। परंतु, 74 वर्ष की अवस्था में बीते वर्ष उनका 20 फरवरी 2022 को निधन हो गया। 



दिवंगता के द्वितीय पुत्र पत्रकार सुधीर श्रीवास्तव अंबेडकरनगर प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य हैं। उनकी माता के प्रथम पुण्यतिथि पर हित-मित्र, शुभचिंतक व पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शांति के लिए प्रार्थना की।  



- सत्यम सिंह

Post a Comment

और नया पुराने