ब्राह्मणों के उत्पीड़न को मुद्दा बनाएगी सपा, उत्पीड़न की घटना को तत्काल कार्यालय भेजने के निर्देश

ब्राह्मणों के उत्पीड़न को मुद्दा बनाएगी सपा, उत्पीड़न की घटना को तत्काल कार्यालय भेजने के निर्देश

सपा ने अन्य ब्राह्मण नेताओं को भी निर्देश दिया है कि जहां भी ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटना हो तत्काल इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दें। ताकि संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जा सके। प्रतिनिधिमंडल से मिले आंकड़ों को विधानसभा में भी पार्टी रखेगी।









रामचरितमानस को लेकर जुड़े विवाद के बीच समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों के उत्पीड़न को मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। पहले समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर कानपुर की घटना को ब्राह्मणों के उत्पीड़न से जोड़ते हुए निंदा की। अब मुख्य सचेतक बजट मनोज पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल भेजा जा रहा है।



समाजवादी पार्टी ने अन्य ब्राह्मण नेताओं को भी निर्देश दिया है कि जहां भी ब्राह्मणों के उत्पीड़न की घटना हो तत्काल इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय को दें। ताकि संबंधित क्षेत्र में प्रतिनिधिमंडल भेज कर पूरे मामले की जांच कराई जा सके। प्रतिनिधिमंडल से मिले आंकड़ों को विधानसभा में भी पार्टी रखेगी।

Post a Comment

और नया पुराने