इस्हाक लैटेरेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ChatGPT ने एलन मस्क, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, कान्ये वेस्ट, नरेंद्र मोदी और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को विवादास्पद माना है।
ChatGPT अपनी लॉचिंग के बाद से ही चर्चा में है। इस चैटबॉट को टक्कर देने उतरे गूगल के Bard ने बस एक गलत जवाब देकर कंपनी को अरबों का नुकसान करा दिया था। लेकिन अब ChatGPT भी ऐसे जवाब देने लगा है जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। ChatGPT ने एलन मस्क, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, व्लादिमीर पुतिन आदि कई नेताओं को विवादित शख्सियत बताया है।
अमेरिकी राजनेता और व्यवसायी इस्हाक लैटेरेल ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें ChatGPT ने एलन मस्क, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, कान्ये वेस्ट, नरेंद्र मोदी और अन्य प्रसिद्ध हस्तियों को विवादास्पद माना है। इस्हाक लैटेरेल ने एक लिस्ट शेयर की है जिसमें इन चर्चित शख्सियतों का नाम है। लैटेरेल के ट्वीट पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी है। सूची में उन लोगों के लिए एक अलग सेक्शन भी शामिल है।
ChatGPT ने ये भी कहा है कि इन सार्वजिनक हस्तियों के साथ विशेष तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए। ChatGPT ने जहां पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग, व्लादिमीर पुतिन, एलन मस्क, किम जोंग उन, बोरिस जॉनसन, जेयर बोल्सोनारो, किम कार्दिशियन, कान्ये वेस्ट को विवादास्पद और विशेष तरीके से व्यवहार लायक बताया है। वहीं, दूसरी ओर ChatGPT ने जो बाइडेन, जैसिंडा अर्डर्न, बिल गेट्स, एंजेला मर्केल, जेफ बेजोस और ओपरा विनफ्रे को अच्छा बताया है।
हालांकि ट्विटर यूजर्स ने कहा है कि चैटजीपीटी ने मीडिया कवरेज के आधार पर यह लिस्ट जारी की है। जरूरी नहीं है कि ये ChatGPT की प्रोग्रामिंग ऐसी हो। ऐसे में OpenAI के ChatGPT की कोई गलती नहीं है। इस्हाक ने चैटजीपीटी पर विवादास्पद विषयों और उनकी स्थापित परिभाषाओं की एक सूची भी पोस्ट की जिसमें आप्रवासन, जलवायु परिवर्तन, गर्भपात आदि शामिल हैं। आपको बता दें कि AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल साक्षात्कार आयोजित करने और विभिन्न सेटिंग्स में मनुष्यों के साथ बातचीत करने के लिए भी किया जा रहा है। हाल ही में यूके पीएम ऋषि सनक और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का AI चैटबॉट साक्षात्कार काफी चर्चित हुआ था।
.jpg)