विधायक पूजा का सनसनीखेज खुलासा, पति राजू ने हत्या से पहले बताई थी अतीक- अशरफ की यह सच्चाई

विधायक पूजा का सनसनीखेज खुलासा, पति राजू ने हत्या से पहले बताई थी अतीक- अशरफ की यह सच्चाई

राजू पाल की पत्नी एवं सपा विधायक पूजा पाल का कहना है कि उनके पति को अपनी हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। पूजा ने कहा कि वह मुझसे कहते थे कि सोनी (पूजा पाल) जब से मैंने चुनाव जीता है तब से अतीक अहमद, अशरफ, आबिद आदि मेरी हत्या करना चाहते हैं। 









साल 2005 में बसपा के तत्कालीन विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजू पाल को पहले ही इस बात का आभास था कि माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ समेत कई लोग उसकी हत्या करना चाहते हैं। यह खुलासा राजू पाल की पत्नी पूजा ने किया है। 


राजू पाल की पत्नी एवं सपा विधायक पूजा पाल का कहना है कि उनके पति को अपनी हत्या का अंदेशा पहले ही हो गया था। शुक्रवार को मीडिया के सामने पूजा ने कहा कि वह मुझसे कहते थे कि सोनी (पूजा पाल) जब से मैंने चुनाव जीता है, तब से अतीक अहमद, अशरफ, आबिद आदि मेरी हत्या करना चाहते हैं। 


आपको बता दें कि हत्या के 18 साल बीतने के बाद इस हत्याकांड की सुनवाई सीबीआई कोर्ट में चल रही है। विधायक पूजा ने कहा कि उनके पति ने जो बातें उनसे 18 साल पहले कहीं थीं, वही बातें कोर्ट को भी बताई हैं। वह 18 साल से पूरी ईमानदारी से स्व. राजू पाल का मुकदमा लड़ रही हैं। 


अब यह केस अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। इस दौरान उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड को लेकर योगी सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई कहा कि वह योगी सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। हालांकि उन्होंने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की। कहा कि मैंने अपने लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा सरकार से मांगी है। 


पूजा पाल ने शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह पर भी हमला बोला। पूजा ने कहा कि उनपर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने राजू पाल हत्याकांड पर गवाही नहीं दी है। इसके लिए मैंने दो दिन पूर्व ही सीएम योगी और सिद्धार्थनाथ को ट्वीट कर कहा है कि स्व. राजू पाल के केस में माफिया अतीक के खिलाफ मेरी गवाही सीबीआई कोर्ट नंबर एक पर हो गई है। लोग मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि मैंने गवाही नहीं दी है।


पूजा ने कहा कि उनके और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विचार एक जैसे ही हैं। अखिलेश यादव माफिया को पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से वर्ष 2017 में उन्होंने अतीक अहमद को टिकट नहीं दिया। अखिलेश महिलाओं का दुख समझते हैं, इसी वजह से मैंने सपा ज्वाइन की। 

 

पूजा ने कहा कि वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था। तब स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुझसे संपर्क कर भाजपा ज्वाइन करने की बात कही थी। लेकिन मैंने भाजपा में जाना उचित न समझा। पूजा ने कहा कि उमेश पाल भी समाजवादी थे। उनकी फाफामऊ से चुनाव लड़ने की इच्छा थी, लेकिन जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली।


Post a Comment

और नया पुराने