अवैध और कच्ची शराब के कारोबारी बाज आएं: प्रदीप कुमार मिश्रा
अंबेडकरनगर। रंगोत्सव होली के दृष्टिगत जिले के आबकारी महकमे ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्यवाही भी की जा रही है। आबकारी महकमे द्वारा नित्य जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कच्ची शराब बनाने वाली भट्ठियां व उपकरण नष्ट किए जा रहें हैं। इसके अलावा, विभाग शराब तस्करों पर भी अपनी पैनी नजर रखे हुए है। शराब तस्करों के संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों को चेतावनी देते हुए अकबरपुर के आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा है कि वे लोग ऐसे कारोबार से बाज आएं, अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
- सत्यम सिंह
![]() |
आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा |
अकबरपुर तहसील के आबकारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार मिश्रा नित्य ताबड़तोड़ छापेमारी कर रहें हैं। आबकारी महकमे के इस अधिकारी की सक्रियता और तत्परता से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। हमने आबकारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा से बातचीत किया, तो, उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान कच्ची शराब बनाते व बेचते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने विशेष टीमें भी गठित किया है। 7 और 8 मार्च को पडऩे वाली होली को लेकर तैयारियां अभी से ही तेज कर दी गई है।बाजार में भी इसका असर दिखाने लगा है। दूसरी ओर होली पर शराब की बिक्री, भांग की खपत भी काफी बढ़ जाती है। खपत ज्यादा होने के कारण अवैध शराब का कारोबार भी बढ़ जाता है, जो काफी घातक होता है।
आबकारी निरीक्षक के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम राजमार्ग, जनपद की सीमा, ढाबा, गांव के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करने में जुट गई हैं। छापेमारी का काम शुरू भी कर दिया गया है।आबकारी निरीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी प्रकार की अवैध मदिरा की सूचना यदि मिलती है तो तत्काल आबकारी विभाग को सूचित करें। कार्रवाई शुरू करने से लेकर अंजाम देने तक सूचना देने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा।
