बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 'उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता'

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- 'उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता'

बृजभूषण शरण सिंह ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के संसदों को जब मणिपुर जाने की जरूरत थी तब नहीं गए. अब शांत हो गया है तो उसको अशांत करने की कोशिश के लिए जाया जा रहा है.



उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी की बातों को देश में कोई गंभीरता से नहीं लेता है. साथ ही बीजेपी सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन और इंडियन मुजाहिद्दीन के गठबंधन को भी जानते हैं लेकिन वो भी देश के लिए हानिकारक है और कांग्रेस समर्थित यह इंडिया गठबंधन भी. 


वहीं शनिवार को विपक्षी दलों के संसद समूह के मणिपुर दौरे पर भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का संसद समूह शनिवार को मणिपुर गया लेकिन जब वहां जाने की जरूरत थी तब नहीं गए. आज मणिपुर शांत हो गया है तो उसको अशांत करने की कोशिश के तहत मणिपुर जाया जा रहा है.

Post a Comment

और नया पुराने