फंदे से झूलता रहा मां का शव और पैर पकड़ कर बिलखता रहा मासूम

फंदे से झूलता रहा मां का शव और पैर पकड़ कर बिलखता रहा मासूम



अम्बेडकरनगर।  टीन शेड पर बने घर में माँ का शव फंदे से लटक कर झूलता रहा और उसका मासूम बच्चा अपनी मां का पैर पकड़ कर बिलखता रहा। उक्त दृश्य देख कर स्थानीय हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़ा।


मामला बसखारी थाना व नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र की वासुदेव नगर (निषाद बस्ती के नीम टोला) का है जहां कमलेश की पत्नी जानकी का शव सोमवार को टीनशेड पर बने घर में संदिग्ध हालत में लटकता मिला। मृतिका का मासूम बेटा अपनी मां का पैर पकड़ कर बिलखता रहा और उसका पति कमलेश मौके से फरार हो गया।


23 वर्षीय जानकी का विवाह गत पांच वर्ष पूर्व कमलेश के साथ हुआ था जिससे दो बच्चे हैं। पति पत्नी व दोनों बच्चे ही घर पर रहते थे लेकिन जब जानकी का शव लटकता मिला तो पति फरार हो गया जबकि बच्चे रोते बिलखते मां मां चिल्लाते रहे। सूचना पर बसखारी पुलिस पहुंच गई है और मृतिका के मायके वालों का इंतज़ार किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने