शौच करने निकले युवक को विषैले सांप ने काटा, मौत

शौच करने निकले युवक को विषैले सांप ने काटा, मौत



अम्बेडकरनगर।शौच करने निकले युवक को विषैले सांप ने काट लिया । हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी भीटी ले गए । जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । भीटी थाना क्षेत्र के सम्मनपुर छितौनिया गांव निवासी 29 वर्षीय वीरेंद्र पांडे पुत्र सीताराम पांडे बुधवार शाम को घर से बाहर शौच के लिए निकले थे । 


इसी दौरान उन्हें जहरीले जंतु ने काट लिया । बताया जाता है कि वह भागते हुए अपने घर पहुंचे । तथा अचेत होकर गिर गए । परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया ।

Post a Comment

और नया पुराने