अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र में की जाएगी औद्योगिक गलियारे की स्थापना

अकबरपुर विकासखंड क्षेत्र में की जाएगी औद्योगिक गलियारे की स्थापना



आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मानचित्र में अंबेडकरनगर का नाम भी उल्लेख मिलेगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब पांच तहसील और नौ विकासखंडों वाले इस जिले में उद्योग-धंधों, मिल, फैक्ट्रियों और अन्य उद्यमों की संख्या बढ़ेगी। इससे यह जिला आगे आने की पंक्ति में हो जाएगा। विकास के साथ-साथ लोगों को रोजी-रोजी कमाने का सुअवसर भी प्राप्त होगा। यह जिला अग्रणी जिलों में शामिल होने लगेगा। 


काफी दिनों से हो रही चर्चा की पुष्टि तब हुई, जब जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर भू-राजस्व की टीमों ने अकबरपुर ब्लॉक के दक्षिणांचल स्थित इलाकों में आना-जाना शुरु कर दिया। राजस्व टीम की अकबरपुर दोस्तपुर सड़क मार्ग के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से चार किलोमीटर पहले औद्योगिक गलियारा स्थापना हेतु चिन्ह्ति की गई जमीन की पैमाइश के लिए आवाजाही शुरु होने से क्षेत्र के ग्रामीण किसानों में जिज्ञासा बढ़ गई।


पांच गांवों की जमीनें चिन्ह्ति, सर्वेक्षण कार्य पूरा,जल्द शुरु होगी जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया


- सत्यम सिंह(9369424759)


अम्बेडकरनगर।  मिल, फैक्ट्री और उद्यम के मामले में जिला काफी पीछे है। चीनी मिल, सीमेंट फैक्ट्री, धागा फैक्ट्री, बिजली उत्पादन की इकाई एनटीपीसी जैसे बड़े उद्योग और पशु आहार, बुनकर और चावल मिल जैसे छोटे उद्यम को छोड़कर जिले में खास उद्योग नहीं हैं। हालांकि आने वाले दिनों में ऐसा नहीं रहेगा। भविष्य में जिले में मिलों, फैक्ट्रियों और उद्योगों की सूची लम्बी होगी।


इन्वेस्टर्स समिट में 419 उद्यमियों ने जिले में निवेश करने का करार किया है। वहीं जिला प्रशासन औद्योगिक गलियारा स्थापित करने की केवल योजना ही नहीं बनाई है वरन स्थापना की कवायद भी शुरू कर दी गई है।


इन्वेस्टर्स समिट में जनपद में एमओयू के माध्यम से 419 निवेशकों ने 3400 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव दिया है। जिला प्रशासन निवेशकों को उद्यम स्थापित करने के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए भूमि का चयन कर रहा है।


इसके लिए जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर दक्षिण में अकबरपुर दोस्तपुर रोड के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से चार किमी पहले जमीन चिन्हित की गई है। जमीन पर औद्योगिक गलियारा स्थापित करने की कवायद की जा रही है। जमीन ग्राम पंचायत खानजहांपुर, सस्पना, अहलादे, मुस्लिम जगदीशपुर और बेवाना की और इन सभी ग्राम पंचायतों के किसानों की है। जमीन के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। जल्द ही औद्योगिक गलियारा के लिए चिन्हित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होगी।


प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद उद्योग स्थापित होंगे। इससे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। दक्ष और कुशल कारीगरों को काम मिलेगा। परोक्ष ही नहीं लोगों को अपरोक्ष ने भी रोजगार मिलेगा।


जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि  जिला प्रशासन हर समय जनपद के उद्यमियों के साथ है। जनपद में 2000 से अधिक इकाई के लिए भूमि चिन्हित की जा रही है। जमीनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। 

Post a Comment

और नया पुराने