जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र की समिति गठित

जन्म - मृत्यु प्रमाण पत्र की समिति गठित


जिलाधिकारी अविनाश सिंह

- सत्यम सिंह(9369424759)


अम्बेडकरनगर।  जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्यों में आमजन को दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया गया है।समिति में अध्यक्ष जिलाधिकारी अविनाश सिंह हैं। 


इसी तरह अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता सचिव तथा सदस्य के रूप में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा ,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी  अवनीश कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी भोलेन्द्र प्रताप सिंह एवं नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को शामिल किया गया है।


अब आवेदकों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय और अन्य कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना होगा। आवेदन ऑनलाइन करने के बाद निर्धारित समय पर आवेदक को जन्म तथा मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने