वनडे विश्व कप के लिए आईसीसी ने जो वीडियो जारी किया है, उसमें क्रिकेट जगत के दिग्गजों के अलावा अभिनेता शाहरुख खान भी दिख रहे हैं। शाहरुख ने ही इस वीडियो को अपनी आवाज भी दी है।
वनडे विश्व कप 2023 की शुरुआत से 77 दिन पहले आईसीसी और बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट का अभियान शुरू कर दिया है। आईसीसी ने एक वीडियो जारी कर इसकी शुरुआत की। 'इतिहास बनाने में सिर्फ एक दिन लगता है' इस टैगलाइन के साथ पूरा वीडियो बनाया गया है। वीडियो में वनडे विश्व कप के पहले संस्करण से लेकर अब तक के कई यागदार लम्हों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही फैंस की अलग-अलग भावनाएं भी दिखाई गई हैं।
'
यह विडियो क्रिकेट विश्व कप 2023 को 'नवरसा' से जोड़ता है। नवरसा उन नौ भावनाओं को कहते हैं, जो एक मैच के दौरान क्रिकेट फैंस सबसे ज्यादा अनुभव करते हैं। ये भावनाएं हैं- पीड़ा, बहादुरी, महिमा, खुशी, जुनून, शक्ति, गर्व, सम्मान और आश्चर्य। वीडियो में कहा गया है कि इन सभी भावनाओं के एक रोलरकोस्टर का अनुभव करने में एक दिन लगता है।
इस वीडियो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ-साथ क्रिकेटर-जेपी डुमिनी, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, मुथैया मुरलीधरन, जोंटी रोड्स और जेमिमा रोड्रिग्स शामिल हैं।
मुंबई में मेटा के मुख्यालय में 85 से अधिक रचनाकार इस वीडियो के लॉन्च में शामिल हुए, जिनमें मिजोरम, हलद्वानी और कोच्चि जैसे शहरों के क्षेत्रीय रचनाकार भी शामिल थे। क्रिकेट कमेंटेटर और विशेषज्ञ हर्षा भोगले, क्रिकेटर शिखर धवन, डिज्नी स्टार के हेड-स्पोर्ट्स और मेटा इन इंडिया की हेड ने सभा को संबोधित किया।
.jpg)