- तारकेश कुमार ओझा
खड़गपुर। जाधवपुर यूनिवर्सिटी में बांग्ला साहित्य के प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की संदिग्ध मौत मामले में ऑल इंडिया लीगल एड फोरम ने कड़ी चेतावनी देते हुए दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और सजा की मांग की है। त्वरित कार्रवाई ना होने पर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में मामला दायर करने की चेतावनी भी दी गई है।
![]() |
अधिवक्ता जयदीप मुखर्जी |
फोरम के महासचिव और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जयदीप मुखर्जी ने कहा कि जादवपुर यूनिवर्सिटी देशद्रोहियों का अड्डा बन चुका है। नशा समेत यहां कई कई प्रकार की असामाजिक गतिविधियां चलती है । कुछ प्रतिबंधित वाम संगठन रैकेट चलाते हैं और छात्रों को भी गलत रास्ते पर धकेलने की चेष्टा करते हैं। संस्थान के पदाधिकारी सब कुछ जान कर भी चुप रहते हैं । भीषण मानसिक और शारीरिक अत्याचार के चलते ही स्वप्नदीप कुंडू की मौत हुई।
अधिवक्ता मुखर्जी ने कहा कि वे सात से आठ दिन प्रतीक्षा करेंगे।दोषियों की गिरफ्तारी ना होने पर उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर संस्थान के जिम्मेदार पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इसके लिए जांच समिति का गठन भी जरूरी है।
