'भारतीय टीम को तैयार करने के बजाए..,' पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने World Cup से पहले BCCI पर लगाए गंभीर आरोप

'भारतीय टीम को तैयार करने के बजाए..,' पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज ने World Cup से पहले BCCI पर लगाए गंभीर आरोप



पाकिस्तान की मेजबानी में होने जा रहे एशिया कप का समय दिन ब दिन नजदीक आता जा रहा है, लेकिन टीम इंडिया ने अभी तक अपने खिलाड़ियों का चयन नहीं किया है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज सरफराज नवाज का मानना है कि भारत की तुलना में पाकिस्तान की टीम अधिक स्थिर नजर आती है, क्योंकि भारतीय टीम एशिया कप और वनडे विश्वकप से पहले उचित कॉम्बिनेशन तैयार नहीं कर पाई है।


दरअसल, 31 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप के लिए भारत अपने मिडिल ऑर्डर को अंतिम रूप नहीं दे पा रहा है। नवाज ने शुक्रवार को लाहौर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, 'भारत की तुलना में पाकिस्तान के पास एशिया कप और विश्व कप के लिए अधिक व्यवस्थित और स्थिर टीम है। 'भारतीय अभी भी इन प्रमुख आयोजनों के लिए अपना फाइनल कॉम्बिनेशन तैयार नहीं कर पाए हैं।'


उन्होंने कहा कि, 'कप्तान बदल रहे हैं, कई नए खिलाड़ियों को आजमाया जा रहा है, कोई उचित कॉम्बिनेशन नहीं है। मुझे लगता है कि भारतीय टीम को तैयार करने के बजाय बर्बाद किया जा रहा है।' उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपनी धरती पर विश्व कप को लेकर काफी दबाव में होगा और 10 साल तक आईसीसी खिताब नहीं जीत पाने का असर भी खिलाड़ियों के दिमाग पर होगा।'


उन्होंने कहा कि, 'जब आप घर पर खेलते हैं तो उनसे हमेशा ज्यादा उम्मीदें होती हैं और यह अधिक दबाव बनाता है। भारत का प्लस प्वाइंट यह है कि उनके पास कुछ अच्छे सीनियर खिलाड़ी हैं।' पिछली बार जब घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व कप का आयोजन किया गया था, तो भारत ने ट्रॉफी उठाने के दबाव पर काबू पा लिया था।'


उन्होंने कहा कि आने वाले 50 ओवर के मुकाबलों में शाहीन उनकी टीम के लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे। 'मुझे विश्वास है कि पाकिस्तान इन दोनों टूर्नामेंट में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, क्योंकि हमारे पास एक मजबूत टीम है और बाबर आजम उनका अच्छी तरह से नेतृत्व कर रहे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने