अनोखा कारनामा : कार को ही बना दिया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने किया सीज

अनोखा कारनामा : कार को ही बना दिया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने किया सीज



अंबेडकरनगर। दो भाईयों को वैगनआर कार को हेलीकॉप्टर बनना महंगा पड़ गया। दोनों भाई बिना परिवहन विभाग के परमीशन के ही कार को मोडीफाई कर हेलीकॉप्टर बना दिए। जिसके बाद वह कार को पेंट कराने के लिए अकबरपुर ला रहे थे। 


तभी अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोडीफाई कार को अकबरपुर बस अड्डे से पकड़ लिया और उसे सीज कर दिया। पूछताछ में दोनों भाईयों ने बताया कि वह मोडीफाई कार का प्रयोग बारात में दुल्हन लाने के लिए करते। दोनों भाई भीटी थाना क्षेत्र के खजूरी बाजार के रहने वाले हैं। 


बता दें कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में मोडीफाई कार को पकड़ कर सीज किया है। 

Post a Comment

और नया पुराने