चुनावी शंखनाद: सीएम ने की सौगातों की बौछार, खोली तिजोरी

चुनावी शंखनाद: सीएम ने की सौगातों की बौछार, खोली तिजोरी



- सत्यम सिंह (7081932004)

अम्बेडकरनगर।बीते 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलते हुए भारत को सभी ने देखा है। देश तेजी से बदल रहा है। डबल इंजन की सरकार लोगों को लाभ पहुंचा रही है। 56 लाख गरीबों को आवास की सुविधा मिली है। आज प्रदेश में सुरक्षा का माहौल है। अराजकता नहीं है। युवाओं को नौकरी दी जा रही है। पहले नियुक्ति निकलती थी तो चाचा भतीजा की सरकार में लूट मच जाती थी। 


उक्त उद्बोधन यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ के हैं।मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को जिला मुख्यालय के अकबरपुर के सिविल लाइन स्थित सभास्थल पर जिले के लिए 2122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी यहां आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब बिना भेदभाव के प्रदेश में सरपट विकास हो रहा है।




मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अंबेडकरनगर तो मेरा पड़ोसी जिला है। यह गोरखपुर से सटा है। यहां के विकास का मुझे पूरा ध्यान है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प विकसित भारत का है। इसके लिए विकसित उत्तर प्रदेश जरूरी है। और ऐसा प्रदेश के जिलों का विकास होने से होगा। विकसित भारत की कल्पना को हमें मिलकर साकार करना है। 


उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से  पूछा कि अगर डबल इंजन की सरकार नही होती तो क्या 56 लाख गरीबो को मकान मिल पाते,सपा बसपा में ये हो पाता? आज प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को फ्री राशन,और स्वामित्व अधिकार दे रहे है,आज सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है




सीएम ने कहा कि आज अम्बेडकर नगर में 6 हजार करोड़ के निवेश आये इसका मतलब सीधा 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।जब सरकार में बैठे लोग परिवार के बारे मे ही सोचते हैं तब ही गरीबो की योजनाओं मे डकैती पड़ती है।आज मोदी जी कहते है 140 करोड़ की जनता ही मेरा परिवार है।


1995 में लखनऊ में हुए सर्वाधिक चर्चित गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए उन्होंने सपा को दलित विरोधी करार दिया। सीएम ने कहा कि जब संवेदनशील सरकार होती तो आपको बिना भेदभाव लाभ देती है। आज जो विकास कार्य हो रहे है वो पहले नही हो पाया। आपने जब डबल इंजन की सरकार बनाई तो असर साफ दिख रहा है।सपा तो आपके जनपद का नाम भी हटा देना चाहती थी। 




समाजवादी पार्टी दलित विरोधी है,यही सपा है जिसने गेस्ट हाउस कांड किया था।अम्बेडकर नगर में 2014 के पहले माफिया गरीबो की सम्पत्ति पर कब्जा करते थे।पर्व त्योहार पर उपद्रव दंगा करते थे।आज उन्हें पता है बहन बेटियों पर हाथ डाला तो अगले चौराहे पर यमराज उनका इंतजार कर रहे है।आज गरीबो के हक पर डाका डाला तो उन्हें जीने का अधिकार नही है


इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव,सांसद रितेश पांडेय, एमएलसी हरिओम पांडेय, जिला प्रभारी पदम् सेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा मौजूद रहे।




जिला प्रशासन के मुखिया अविनाश सिंह, पुलिस कप्तान डा कौस्तुभ सीएम योगी के कार्यक्रम स्थल पर पूरे लाव लश्कर के साथ  जुटे रहे।


सीएम योगी जिला मुख्यालय पर पूर्वान्ह 11:30 बजे विशेष उड़न खटोले से पहुंचे। एक घंटा उपरांत लगभग 12:30 बजे अपरान्ह अयोध्या के लिए उड़ चले।

Post a Comment

और नया पुराने