अम्बेडकरनगर। जिले में बसखारी थाना इलाके के दुर्गीपुर गांव के पास गेंहू के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान कराया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि युवक के शव पर चोट के निशान है। गेंहू खेत में मिला 16 वर्षीय युवक का मिला शव सूचना के अनुसार बसखारी थाना इलाके के दुर्गीपुर के पास ग्रामीणों ने आज शाम गेंहू के खेत मे एक 16 वर्षीय युवक का शव देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इक्क्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया।
सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान शुरू किया, लेकिन पहचान नहीं हुई, जिसके बाद पहचान न होने पर शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
