बोरी में बंद महिला की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

बोरी में बंद महिला की लाश मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं



अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के शुक्ल बाजार बाईपास के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बोरी में भारी महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। वहीं घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। 


सोमवार की सुबह बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 233 शुकुल बाजार बाईपास पर बने पुल के नीच एक महिला का शव देखकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी। शव को बोरी से बाहर निकलवाया गया। 


मृतक युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब की बताई जा रही है। जो मेहंदी रंग की कुर्ती व नीले रंग की जींस पहने हुए हैं। माथे पर सिंदूर व पैर में पायल व मीना पहने होने के कारण महिला के विवाहित होने की भी बात बताई जा रही है। 


शंका जताई जा रही है कि युवती की अन्यत्र कहीं हत्या करके शव को बोरी में भरकर शुकुल बाजार बाईपास के निकट सुनसान जगह देखकर फेंक दिया गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने