वाह रे... जिले की फूड सेफ्टी टीम और मुखिया

वाह रे... जिले की फूड सेफ्टी टीम और मुखिया

  • जांच के नाम पर रेस्तरां में सीएफएसओ के साथ पूरी टीम ने भरपेट खाया पिया और निकल लिए


  • ऐसे ही करती है जांच यहां की खाद्य सुरक्षा टीम





अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच करने निकली सीएफएसओ के के उपाध्याय के साथ फूड सेफ्टी टीम ने जिला मुख्यालय शहर अकबरपुर के एक रेस्टोरेंट पर बाकायदा छक कर नाश्ता किया। इसके बाद आरोप है कि बगैर पैसा दिए टीम में शामिल लोग वहां से निकल गए। इसका वीडियो शुक्रवार को दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


खबर है कि जिला प्रशासन ने मौखिक तौर पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से जवाब मांगा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार

शुक्रवार को खाद्य विभाग की अलग-अलग टीम मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच के लिए निकली थी। अकबरपुर में जांच अभियान के बीच ही टीम के कई सदस्य एक रेस्टोरेंट पर पहुंचे। वहां समोसा व बड़ापाव खाने के साथ ही उन सब ने शिकंजी भी पी। इसके बाद टीम के सदस्य बगैर पैसे दिए वहां से चले गए। 


इसके दो वीडियो वायरल हो गए। एक में टीम के सदस्य खाते दिख रहे हैं तो दूसरे में वे काउंटर के सामने से हाथ हिलाते हुए जाते दिखाई पड़ रहे।


Post a Comment

और नया पुराने