अंबेडकरनगर। जिले की जहांगीरगंज थाने की पुलिस बेलगाम नजर आ रही है। खाना खाने गए तीन युवकों से जेल भेजने की धमकी देकर 80 हजार रुपए वसूलने के आरोपों के बाद एक फिर जहांगीरगंज पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने आया है। इस मामले में संबंधित सिपाही को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि जहांगीरगंज थाने के दो सिपाहियों पवन चतुर्वेदी तथा सौरभ यादव ने लड़की के अपहरण का आरोप लगाते हुए सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे थाना जहांगीरगंज के हेमराजपुर निवासी मो आरिफ पुत्र निसार को थाना लाया। उसे बुरी तरह प्रताड़ना देकर लहूलुहान कर दिया गया। जबकि लड़की या उसके परिजनों ने कोई भी शिकायत अथवा प्रार्थना पत्र थाने में नहीं दिया था।
लड़की के पिता की ओर से पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर अपहरण अथवा अन्य कोई घटना न होने की बात बताने के बाद एसपी ने मामले की जांच सीओ आलापुर को दी और मो आरिफ को छोड़ने का निर्देश दिया।
मो आरिफ के साथ ही एक अन्य युवक मो शफीक निवासी जहांगीरगंज को भी दोनों सिपाही थाने ले गए थे, उसे भी मारने पीटने का आरोप है।
आरोप है कि पवन चतुर्वेदी ने मोहम्मद आरिफ को वैरक से निकालकर पिटाई की और दो लाख रुपये की मांग की। मोहम्मद आरिफ के नाखून में पेंचकस को धंसाने का भी आरोप है।
