'हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई... अभी बताता हूं...' मनबढ़ों ने दरोगा को पीटा; पांच नामजद

'हमें रोकने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई... अभी बताता हूं...' मनबढ़ों ने दरोगा को पीटा; पांच नामजद

 



वाराणसी के गोदौलिया चौराहे पर बिना नंबर प्लेट की एक बाइक के बारे में पूछने पर गले में भगवा गमछा डाले अराजकतत्वों ने दशाश्वमेध थाने के एक दरोगा के साथ गालीगलौज और मारपीट की। साथ ही उनका बैच और स्टार नोच कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही दरोगा को बाद में देख लेने की धमकी दी।



दरोगा आनंद प्रकाश की तहरीर पर सोमवार को दशाश्वमेध थाने में नितिश सिंह, नितेश नरसिंघानी, राहुल सिंह, सन्नी गुप्ता, गप्पू सिंह और 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसी कैमरों की फुटेज और घटना के दौरान के वीडियो की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अजय राय ने एक्स पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आख़िर ये क्या हो रहा है? सरे आम RSS के लोगों द्वारा दरोगा की पिटाई कर दी जाती है।

 


Post a Comment

और नया पुराने