अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को नहीं मिला राशन

अंगूठा लगवाने के बाद भी कार्डधारकों को नहीं मिला राशन


मामला जनपद अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील के भियाव ब्लॉक का

अम्बेडकरनगर। शासन ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए व्यवस्थाएं भले ही हाईटेक कर ली हैं पर कोटेदार भी पीछे नहीं हैं। कार्डधारकों को अंगूठा लगवाकर भी राशन नहीं दिया जा रहा है। कोटेदार वितरण में धांधली कर रहे हैं।

मामला जनपद अम्बेडकरनगर के जलालपुर तहसील के भियाव ब्लॉक का ग्राम सभा हाफिजपुर नेवतारा कोटेदार माता प्रसाद मिश्र द्वारा 20 नवंबर को अंगूठा लगवाने के बाद 28 तारीख तक अनाज का वितरण नहीं किया गया आगे पता नहीं किया जाएगा कि नहीं पूरे ग्राम सभा से अंगूठा लगवा लिया गया अशिक्षित ग्रामीणों से पॉस मशीन में अंगूठा लगवा लेते हैं। उन्हें सर्वर न होने की बात कहकर वापस लौटा देते हैं। उनके हिस्से का गल्ला हड़प जाते हैं। ग्रामीणों को अभी तक अनाज मिलने का कोई संभावना नहीं दिख रही।

शासन उन्हें राशन दे रही है पर कोटेदार यह राशन हड़पने का प्रयास कर रहा है।कोटेदार कार्ड धारकों का राशन हजम कर रहे हैं। उन पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। राशन वितरण के दौरान निरीक्षण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी कभी आते ही नही हैं। राशन न मिलने से  ऐसे परिवारों के सामने भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया, जो रोज कमाते खाते थे। या जो गरीबी रेखा के नीचे जी रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि इस समय कोई भी जनप्रतिनिधि हो, चाहे वह सांसद व विधायक ही क्यों न हो? उसकी नही चलती है। इसलिये अधिकारियों पर कोई दबाव भी नही बन पाता है। दूसरे इस प्रकार से जब भ्रष्टाचार किये जाते हैं, उनका कोई प्रमाण नही होता है। जिससे उसे साबित किया जा सके। राशन न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

और नया पुराने