अम्बेडकरनगर। ................ और अन्ततः सभी कयासों और सियासी अटकलों का स्थानीय स्तर पर द इण्ड हो ही गया, जब आज के दिन जिले के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष/नगर पालिका अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा ने अपने राजनीतिक घर यानी बसपा में शामिल हो गए।
चंद्र प्रकाश वर्मा ने रविवार को अपने पद और बीजेपी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था तभी से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। इनके बसपा में पुनर्वापसी की चर्चा शुरू हो गई थी। चंद्र प्रकाश वर्मा अकबरपुर नगर पालिका के 2 सत्र तक अध्यक्ष रह चुके हैं, पहली बार इन्होंने बसपा नेता के रूप में नगर पालिका का चुनाव लड़ा था तथा दूसरे सत्र में बसपा छोड़कर भाजपा का झंडा थाम लिया था।
बीते विधानसभा चुनाव में अकबरपुर विधानसभा सीट से चंद्र प्रकाश वर्मा चुनाव मैदान में थे लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए वही चंद्र प्रकाश वर्मा जो मूलतः बसपाई रहे बीच में भाजपाई हुए ने रविवार को अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। सोमवार को भारत के संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 66वें पुण्यतिथि पर फिर से बसपा में शामिल हो गए।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के 66वें परिनिर्वाण दिवस पर बसपा द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम में बसपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम चंद्र खरवार द्वारा चंद्र प्रकाश वर्मा को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। चंद्र प्रकाश वर्मा के बसपा में शामिल होते ही बीते दिनों से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया।