भाजपा सरकार में दिन-दुनी, रात-चौगनी बढ़ रही हैं महंगाई: कांगेस

भाजपा सरकार में दिन-दुनी, रात-चौगनी बढ़ रही हैं महंगाई: कांगेस

बढ़ रही मंहगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसजन


-सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा) रोजाना बढ़ रहे डीजल, पेट्रोल व महंगी हुई रसोई गैस को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी गुरूवार को सड़क पर उतरी और केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार पर जमकर तंज कसा। जिलाध्यक्ष अमित वर्मा की अगुवाई में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बाइक व कार सवारों को लड्डू खिलाया और बताया कि ये महंगाई के लड्डू है। इस दौरान बाइक को पैदल लेकर चलकर कांग्रेसी नेताओं ने बढ़ती मंहगाई को लेकर केंद्र में आसीन बीजेपी सरकार की जमकर आलोचना  की और कहा कि देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

जिलाध्यक्ष अमित वर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी रोजाना बढ़ती महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार रोजाना पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। इसकी वजह से समान मंहगा होता जा रहा है। रसोई गैस की कीमत बढ़ने से लोग घरेलू सिलेंडर का उपयोग करना छोड़ दे रहे है। महंगाई से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। तेल की कीमत बढ़ने से ट्रांसपोर्ट पर असर पड़ा, जिससे फल, सब्जी, दूध व कंट्रक्शन का सामान मंहगा हुआ है। इसके चलते आम आदमी परेशान है। जिलाध्यक्ष ने कहाकि लोग बीजेपी सरकार से ऊब गए और आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र से बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

बढ़ती महगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने बिना स्टार्ट किए बाइक लेकर पैदल चलकर केंद्र सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की। इस दौरान बाइक व कार सवार लोगों को लड्डू खिलाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, कोषाध्यक्ष परमानन्द शर्मा, गुलाम रसूल छोटू, विजय शंकर तिवारी, रवीश शुक्ला आदि सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओ ने प्रदर्शन किया।


Post a Comment

और नया पुराने