चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दो कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दो कांग्रेसियों ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल


अम्बेडकरनगर।
आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज उस समय करारा झटका लगा जब कांग्रेस के युवा नेता अन्नापुर गांव निवासी अधिवक्ता विनय कुमार मिश्र व सुल्तानपुर पहाड़पुर गांव निवासी अधिवक्ता विवेक सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। 

दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुधाकर त्रिपाठी की मौजूदगी में वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉक्टर पूनम राय एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन पाण्डेय एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माला उपाध्याय ने भाजपा का पटका ओढ़ाकर एवं टोपी पहना कर भाजपा में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद अधिवक्ता विनय कुमार मिश्र एवं विवेक सिंह ने कहा कि समर्थ भारत सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा का सत्ता में बने रहना जरूरी है। राष्ट्र गौरव के लिए भारतीय जनता पार्टी ही आवश्यक है।

Post a Comment

और नया पुराने