सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने मांगा वोट : सपा ने MLC चुनाव जीतने की बनाई रणनीति

सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने मांगा वोट : सपा ने MLC चुनाव जीतने की बनाई रणनीति


-सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)।   विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी ने अब विधान परिषद चुनाव को जीतने के लिए कमर कस लिया है। फैजाबाद अम्बेडकर नगर विधान परिषद की सीट को अपने कब्जे में करने के लिए सपा नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया है।

सपा के विधान परिषद सदस्य एवं प्रत्याशी हीरालाल यादव तथा जिला उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के दर्जनो गांव में जाकर प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों से मुलाकात कर सपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने कहाकि समाजवादी पार्टी ने हमेशा पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहाकि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से ऊब चुकी है। यही कारण रहा है कि सपा को जिले के पांचों सीटो पर जीत दिलाई।

सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ अभिषेक सिंह ने कहा कि लगातार मंहगाई बढ़ रही है। चुनाव के बाद लगातार कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे है। वही एक के बाद एक हत्या हो रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के बल पर विधानपरिषद का चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन प्रधान बीडीसी और पंचायत सदस्य सपा के साथ है और सपा के प्रत्याशी को जीत दिलाएंगे।

Post a Comment

और नया पुराने