अग्निशमन विभाग में मैनपॉवर और संसाधनों की कमी, भीटी में फायर सेंटर ही नहीं

अग्निशमन विभाग में मैनपॉवर और संसाधनों की कमी, भीटी में फायर सेंटर ही नहीं


-सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। आग से रेस्क्यू कर लोगों की जान और संपत्ति बचाने वाला अग्निशमन विभाग मैन पावर की कमी से जूझ रहा है। साथ ही विभाग में संसाधनों की भारी कमी है। वाहनों की कमी के कारण आग लगने के बाद घटनास्थल पंहुचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि विभाग कर्मचारियो व अल्प संसाधन के बीच आग से बचाव कार्य में लगा रहता है।

अग्निशमन विभाग में संसाधनों के साथ ही मैन पावर की भारी कमी है। विभाग में अग्निशमन अधिकारी,बअग्निशमन द्वितीय अधिकारी लीडिंग फायर मैन, फायर सर्विस चालक एवं फायरमैन की कमी है, अग्निशमन अधिकारी के 5 पद स्वीकृति है, जिनमे सभी पद खाली है। अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के भी 5 पद है, जिनमे 4 पद खाली है। एक पर ही नियुक्ति है। वही लीडिंग फायर मैन के 9 पद स्वीकृति है, जिनमे 4 पर नियुक्ति है, 5 पद खाली है। फायर सर्विस चालक के 10 पद स्वीकृति है। इसमें 4 पर नियुक्ति है, 6 खाली है। वही फायर मैन के 72 पद स्वीकृति है, जिनमे 46 पर नियुक्ति है, 26 पद खाली है।

जिले में चार फायर स्टेशन है, इनमें अकबरपुर, जलालपुर टांडा एवं आलापुर है। इन फ़ायर स्टेशनों पर कर्मचारियो के साथ वाहनों की भारी कमी है। 4 फायर स्टेशनों पर 4 छोटे वाहन तथा 6 बड़े वाहन है। वही भीटी तहसील इलाके में अब तक फायर स्टेशन नही बन पाया है, जिसके कारण भीटी, कटेहरी और अकबरपुर ब्लाक का काम अकबरपुर फायर स्टेशन से होता है।

Post a Comment

और नया पुराने