पुलिस ने शुरु किया महिला सशक्तिकरण अभियान, पुलिसजन गांव से लेकर शहर तक कर रहे हैं महिलाओं को जागरुक

पुलिस ने शुरु किया महिला सशक्तिकरण अभियान, पुलिसजन गांव से लेकर शहर तक कर रहे हैं महिलाओं को जागरुक

- सत्यम सिंह

अंबेडकरनगर(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)  दिनांक 03.04.2022 को मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक  आलोक प्रियदर्शी के निर्देशानुसार जनपद में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु महिला आरक्षियों को बीट वितरित की गयी थी जिसके क्रम में जनपद के  समस्त थानों पर नियुक्त महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र में जाकर उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरुक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया साथ ही पुलिस सहायता के लिए वरिष्ठ अधिकारियों व स्वयं के मोबाइल नम्बर दिए गए।

Post a Comment

और नया पुराने