जेल अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के लगवाए नारे

जेल अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के लगवाए नारे


अम्बेडकरनगर। जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अजब गजब नारे लगाने का वीडियो सामने आया। वीडियो में जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगवा रही है। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाएं।

बताया जाता है कि जेल अधीक्षक हर्षिता ने स्वतंत्रता दिवस अमर रहे का नारा लगवाया, जो कि गलत था। जेल पुलिस कर्मियों का नारे लगवाने का विडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि लगवाया गया नारा 'अमर रहे' महापुरुषों के लिए लगता है।

जेल अधीक्षक द्वारा लगवाया गया नारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। लोगों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस अमर रहे का नारा नहीं लगाया जा सकता है। 

Post a Comment

और नया पुराने