भाजपा नेता ने विद्यालय कार्यक्रम में फहराया उल्टा तिरंगा

भाजपा नेता ने विद्यालय कार्यक्रम में फहराया उल्टा तिरंगा

अम्बेडकरनगर।  भाजपा के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी एवं लोकसभा के संयोजक अवधेश द्विवेदी ने स्वतंत्रता दिवस पर एक कार्यक्रम में उल्टा तिरंगा फहरा दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तिरंगे के अपमान को लेकर नाराजगी जताई है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी का भीटी तहसील क्षेत्र में गंगा चिल्ड्रन एकेडमी के नाम से स्कूल संचालित होता है। यहां वह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने आए थे। जब उन्होंने ध्वजारोहण किया तो वह उल्टा था और ठीक से बांधा नहीं गया था। इससे वह ठीक से फहराया नहीं जा सका।

इस दौरान कई लोग वीडियो बना रहे थे। किसी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। उल्टा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान शुरू हो गया। भाजपा नेता सावधान खड़े रहे।


Post a Comment

और नया पुराने