अयोध्या की रामलीला में23 करोड़ दर्शक जुड़े, बनीं दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला

अयोध्या की रामलीला में23 करोड़ दर्शक जुड़े, बनीं दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला

शारदीय नवरात्रि के पर्व पर लक्ष्मणकिला में राम लीला का मंचन चल रहा है। फिल्मी सितारे इसमें विभिन्न किरदारों में नजर आ रहे हैं। रामलीला समिति का दावा है कि पांचवें दिन तक रामलीला मंचन को दूरदर्शन सहित सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 23 करोड़ दर्शकों ने देखा है। यह ऐतिहासिक आंकड़ा है। दावा यह भी है कि इसी के साथ अयोध्या की रामलीला दुनिया की सबसे अधिक देखी जाने वाली रामलीला बन गई है।

राम का किरदार निभा रहे राहुल बुचर ने भास्कर से कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे बड़ी राम लीला में राम का किरदार निभा रहे है। देश ही नहीं पूरे दुनिया के लोगों ने अयोध्या की राम लीला को देख रहे है। पांच दिनों में हमने ऐतिहासिक लक्ष्य 23 करोड़ को प्राप्त किया है। इसी के साथ यह विश्व की सबसे बड़ी राम लीला बन गई है। उम्मीद है कि आगामी चार दिनों में हमें एक नया ऐतिहासिक आंकड़ा मिलेगा। यह आंकड़ा 50 करोड़ भी हो सकता है।

रामलीला के आयोजक सुभाष मलिक बाबी ने सबसे पहले भास्कर को धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि भास्कर पूरे रामलीला को बेहतरीन कवरेज कर रहा है। पूरी टीम को इसके लिए आभार। भास्कर को बताया कि कोरोना काल में जन्म लेनी वाली इस राम लीला को ऐतिहासिक बनाने में भगवान राम के साथ पूरे दुनिया के लोगों का हमें आशीर्वाद मिला है।

पहले वर्ष 16 करोड़ दूसरे वर्ष 22 करोड़ और अब पांच दिनों में 23 करोड़ लोग रामलीला के मंचन को देख चुके हैं। जो हमारे लिए गर्भ का विषय है। हमें नहीं लगता था कि भगवान श्रीराम का हमें इतना आशीर्वाद मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि दुनिया की किसी भी राम लीला को इतना अधिक दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद मिला है।

सुभाष मलिक बाबी एक घटना का जिक्र करते बताया कि दिल्ली के लाल किला पर राम की भूमिका निभा रहे, तभी मैंने उनसे कहा था कि भगवान राम की जन्मभूमि से रामलीला किया जाए, तो कैसे रहेगा, तो मुकेश ऋषि ने कहा था। यह विचार उत्तम है, तू वहां रामलीला करेंगा, और हम उसमें रावण की भूमिका निभाएंगे। हालांकि व्यस्तता के चलते मुकेश ऋषि यहां अभी नहीं आ सके। लेकिन, दोनों भाइयों के इस निर्णय ने हमें बुलंदियों तक पहुंचा दिया। इससे पहले हमने कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया था।


Post a Comment

और नया पुराने