चक्रदूत प्रजापति समाज ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

चक्रदूत प्रजापति समाज ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद में चक्रदूत प्रजापति समाज द्वारा नगर के नईगंज निवासी वरिष्ठ समाजसेवी शारदा प्रसाद प्रजापति के निधन पर शोकसभा किया जहां अहियापुर निवासी संरक्षक चन्द्रशेखर प्रजापति के पुत्र संतोष प्रजापति के निधन पर भी शोक जताया गया। 

इस मौके पर चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति एवं उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति ने स्व. शारदा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ग्राम विकास अधिकारी के पद पर रहकर वह 1990 में रिटायर हुये थे। भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति इनको अपना छोटा भाई मानते थे। शोकसभा की अध्यक्षता विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट एवं संचालन महासचिव ब्रह्मदेव प्रजापति ने किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति एडवोकेट, जितेन्द्र प्रजापति, संगठन मंत्री डा. संजीव प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, सच्चिदानन्द प्रजापति, मुकेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति, नगर मीडिया प्रभारी आनन्द प्रजापति, भागीदारी पार्टी पी. के कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति, आदर्श प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने