लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली

लौह पुरुष सरदार पटेल के जन्मदिवस पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली




- सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर। 31 अक्टूबर यानि लौहपुरुष, भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन। इस दिन को इस बार सरदार पटेल की 147वीं जयंती जिले में धूम-धाम से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के रुप में मनायी गयी। जिला प्रशासन व पुलिस महकमा तथा अन्य सरकारी विभागीय कार्यालयों सहित राजनैतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम रही। इस अवसर पर कार्यालयध्यक्षों के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। 


‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर साइकिल रैली, खेल-कूद प्रतियोगिता का अयोजन कर भारत रत्न सरदार पटेल को याद किया गया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए शपथ ली गई। लौहपुरुष के 147 वें जंयती पर उनके व्यक्तिव और कृत्यत्व पर प्रकाश डाला गया। 


भारत रत्न सरदार पटेल के जन्मदिवस 31 अक्टूबर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के रुप में प्रशासनिक हलके में हर्षोंल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली लोगों के लिए कौतुहल विषय रही। इस रैली में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन, एएसपी संजय राय, जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, पी0डी0 राकेश प्रसाद समेत तमाम जनपद स्तरीय अधिकारी व विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रांए साइकिल रैली में सम्मलित हुए।




राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीएम के नेत्त्व में निकाली गई साइकिल रैली राजकीय हवाई पट्टी अकबरपुर से शुरु होकर पटेल नगर तिराहा होते हुए शहजादपुर स्थित फव्वारा तिराहा तक और उसी मार्ग से वापस होते हुए हवाई पट्टी पर समाप्त हुई। इस अवसर पर रैली उपरांत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा पटेल तिराहा पर भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। जिलाधिकारी के साथ उपस्थित सभी अधिकारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका नमन किया। 


Post a Comment

और नया पुराने