जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के नेतृत्व में जेल अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने लौह पुरुष के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि
जेल अधीक्षक ने भारत रत्न सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश
सभी को एकता और अखंडता के लिए दिलाई गई शपथ
- सत्यम सिंह
अंबेडकरनगर। 31 अक्टूबर यानि लौहपुरुष, भारतरत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन। इस दिन को इस बार सरदार पटेल की 147वीं जयंती जिले में धूम-धाम से ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के रुप में मनायी गयी। जिला प्रशासन व पुलिस महकमा तथा अन्य सरकारी विभागीय कार्यालयों सहित राजनैतिक क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता दिवस की धूम रही। इस अवसर पर कार्यालयध्यक्षों के नेतृत्व में सरदार पटेल के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।
‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर साइकिल रैली, खेल-कूद प्रतियोगिता का अयोजन कर भारत रत्न सरदार पटेल को याद किया गया तथा उनके पदचिन्हों पर चलने के लिए शपथ ली गई। लौहपुरुष के 147 वें जंयती पर उनके व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
इसी क्रम में जिला कारागार में जेल अधीक्षक हर्षिता मिश्रा द्वारा भारत रत्न, लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर जेल के अधिकारियों, कर्मचारियों व बंदियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित किया। ’राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर जेल अधीक्षक ने उपस्थित सभी जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। हर्षिता मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सरदार पटेल के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
जेल अधीक्षक ने कहा कि भारत रत्न पटेल भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर देश को मजबूत करने के हामी थे। वह राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से किये गए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों के लिए याद किए जाते हैं। हर्षिता मिश्रा ने वहां उपस्थित लोगों से अपेक्षा कि अपने जीवन में सभी लोग सरदार पटेल की देश की एकता और अखंडता संबंधी विचारों को आत्मसात करें।
जिला कारागार की अधीक्षक हर्षिता मिश्रा के अनुसार, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला जेल में खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमे कारागार के क्रीड़ा स्थल पर बंदियों की 100 मीटर की दौड़, कबड्डी, रस्साकशी, मेढ़क दौड़, कुर्सी दौड़ एवं बोरी-दौड़ आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई। खेल-कूद प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में बंदी प्रदीप यादव प्रथम स्थान पर, फूलबाबू दूसरे स्थान पर तथा कबड्डी व रस्साकशी में बैरक संख्या 3बी को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह, मेढ़क-दौड़ में मो0 असलम एवं कुर्सी दौड़ में अभिनंदन सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
