अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट निकालने वाली मशीन कई महीने से खराब

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट निकालने वाली मशीन कई महीने से खराब



अम्बेडकरनगर।  अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट निकलाने के लिए लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीन 2 महीने से खराब है। जिससे लोगों को लाइन में लगकर खिड़की से प्लेटफार्म टिकट लेना पड़ता है। दूसरी तरफ रेलवे द्वारा प्लेटफार्म टिकट का दाम 50 रुपए होने से करने से यात्रियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई से परेशान यात्रियों पर और बोझ डालने का काम कर रही है। 

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर जाने वाले यात्रियों को आराम से प्लेटफार्म टिकट मिल जाए। इसके लिए स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म टिकट निकलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगी है। जिससे यात्री पैसे डालकर खुद प्लेटफार्म टिकट निकाल सकते थे। इससे यात्रियों को खिड़की पर लाइन लगाने की जरूरत नही पड़ती थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से स्टेशन पर लगी इलेक्ट्रॉनिक मशीन खराब हो गयी है। जिससे यात्रियों को लाइन में लग कर प्लेटफार्म टिकट खरीदना पड़ता है।

 रेलवे लखनऊ मंडल द्वार लखनऊ और वाराणसी सहित 14 स्टेशनों के प्लेटफार्म टिकट के दाम 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये करने पर यात्रियों ने नाराजगी जताई है। यात्रियों का कहना है कि जनता मंहगाई से पहले से परेशान है। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का टिकट बढ़ा देने से यात्रियों पर बोझ और बढ़ेगा। 

Post a Comment

और नया पुराने