'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम शैलेश लोढ़ा एक मशहूर कवि भी हैं, जो अपनी तीखे लहजे वाली पंक्तियों के लिए काफी मशहूर हैं। शैलेश ने एक बार कपिल शर्मा के शो की जमकर खिंचाई की थी। उन्होंने कपिल शर्मा के शो को 'फूहड़' तक कह दिया था। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया था और आज भी समय समय उनके बयान का क्लिप वायरल होता रहता है। लेकिन अब शैलेश ने इस पर सफाई दी है।

उन्होंने आगे बताया कि वह एक कार्यक्रम की बजाय पूरे टेलीविजन पर 'अश्लील' कॉमेडी शो की श्रेणी की आलोचना कर रहे थे। शैलेश ने कहा, 'जिस तरह से दिखाया गया। वैसा कुछ नहीं था। मैं टीवी शो में अश्लीलता के बारे में बात कर रहा था जो अब सामने आने लगी है। मैं इसके बारे में बात कर रहा था। मैं व्यक्तिगत रूप से किसी के बारे में बात नहीं कर रहा था। कपिल बहुत अच्छे कलाकार और दोस्त हैं। यह उसके बारे में बिल्कुल नहीं था। मैं भी उनके शो पर गया हूं और वहां पर मैंने कविताओं का परचम लहराया है।
.jpg)