राहुल गांधी ने आदिवासियों संग किया डांस, बोले- 'उनकी कला को सीखना व संरक्षित करना चाहिए'

राहुल गांधी ने आदिवासियों संग किया डांस, बोले- 'उनकी कला को सीखना व संरक्षित करना चाहिए'



कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने शनिवार को सभी को चौंका दिया। अपनी पद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता ने तेलंगाना के भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। 


राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  "हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आगे कहा, आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।" इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने नजर आ रहे हैं। 


कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को तेलंगाना के धर्मपुर से शुरू हुई थी। इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुजूम दिखाई दिया।  आज के कार्यक्रम के मुताबिक, पद यात्रा शाम सात बजे के करीब जडचर्ला जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यहां के गोलापल्ली स्थित में रात्रि विश्राम होगा। 


तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। आज राहुल गांधी समेत अन्य पदयात्री करीब 20 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस दौरान शाम को राहुल गांधी एक बैठक को भी संबोधित कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, आज की यात्रा में अभिनेत्री पूनम कौर और उस्मानिया विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए। 

Post a Comment

और नया पुराने