बेमौसम बरसात ने जिले में मचाई तबाही

बेमौसम बरसात ने जिले में मचाई तबाही



अम्बेडकरनगर।  मौसम बेईमान हो गया है। सब कुछ तबाह करने पर उतारू हो गया है। सावन-भादो में शुष्क रहा मौसम अश्विन मास के बाद अब कार्तिक में भी भारी बारिश कर रहा है। कार्तिक मास में मौसम भारी तबाही का मंजर दिखा रहा है।बीते कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। 

सोमवार को भोर से शुरू हुआ बारिश का दौर दोपहर तक जारी रहा। बेमौसम हो रही बारिश जमकर कहर बरपा रही है। धान, गन्ना, उड़द और मूंग की फसलें बर्बाद हो गई है। सब्जियों की खेती चौपट हो गई है। खेतों में भरे पानी में डूबकर फसलें नष्ट हो जा रही हैं। सब्जियां गल जा रही हैं। धान की फसल लगभग बर्बाद हो चुकी है। खेतों में गिरी धान की बालियां भरे पानी में डूब गई हैं। 

किसानों के घर में कड़ी मेहनत की उपज आने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। आलू,चना, मटर की बुवाई भी प्रभावित हो रही है। महीनों की खून-पसीने की कमाई को चौपट होता देख किसान रोने को मजबूर हो गया है। कृषि विभाग ने किसानों को खेतों से पानी निकाल कर फसल बचाने की सलाह दी है।


Post a Comment

और नया पुराने