सुभासपा ने धरतीपुत्र के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

सुभासपा ने धरतीपुत्र के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक



अम्बेडकरनगर।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला कार्यालय अकबरपुर अंबेडकर नगर में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक ,पूर्व रक्षा मंत्री, पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर के भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया। 

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जगलाल राजभर ने श्रद्धेय नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद दिलाते हुए गरीब मजदूर किसान शोषित वंचित समाज को उनके विचारों पर अमल करने की जरूरत पर बल दिया है । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सभी नेता जी के विचारों को आत्मसात करने से कार्यकर्ताओं के बीच में गांव गरीब मजदूर किसानों एवं नौजवानों के बीच संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। 

शोक संवेदना में पार्टी के प्रदेश महासचिव अशोक यादव नेताजी के विचारों को कार्यकर्ताओं से साझा किया । अकबरपुर के नगर पालिका के भावी प्रत्याशी मंतराम राजभर  ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राजभर, प्रदेश महासचिव राजेंद्र राजभर, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल राजभर ,  अकबरपुर विधानसभा के अध्यक्ष लाल जी राजभर , आर एस एस कमांडर प्रमोद राजभर , सुरेंद्र कुमार राजभर , अरविंद राजभर , रामसेवक राजभर , महादेव राजभर , संदीप राजभर , लल्लन राजभर , जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा अनुराग , कार्यालय प्रभारी रामबली राजभर , शालिग्राम राजभर , राम सुरेश राजभर , परशुराम राजभर आदि पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।


Post a Comment

और नया पुराने