अंबेडकरनगर। टाण्डा बसखारी नेशनल हाइवे के किनारे एक बोरे में बंद अज्ञात लड़की का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टाण्डा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी टाण्डा संतोष कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
बताते चलें कि टाण्डा कोतवाली क्षेत्र टाण्डा-बसखारी नेशनल हाइवे संख्या 233 पर पैकोलिया गांव के निकट झाड़ी में एक बोरे से भीषण दुर्गंध आ रही थी, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने टाण्डा कोतवाली को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर बोरे को अपने कब्जे में ले लिया। बोरा खोलने पर उसमें पन्नी में लिपटी क्षतविक्षत हालत में लगभग 20 वर्षीय लडक़ी का शव निकाला।
शव के गले पर खून जमा होने का निशान दिखाई दे रहा है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं कि जा सकी है। कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर सीओ टाण्डा संतोष कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए बताया कि लड़की की हत्या के उपरांत अपराधियों ने शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से बोरे में बंद करके यहां फेका था, जिसकी जांच कराई जा रही है।
