भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पिपराइच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। यह वीडियो एक फिल्म की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इसपर विवाद शुरू हो गया है।
इस बीच, पिपराइच क्षेत्र के मूल निवासी वेद प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि सोशल मीडिया फेसबुक पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो देखा है, जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहनकर, पैर से धक्का मार कर खोल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया, जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
.jpg)