जिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट, मरीज परेशान, निजी अस्पताल जाने को मजबूर

जिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट, मरीज परेशान, निजी अस्पताल जाने को मजबूर


अम्बेडकरनगर। जिले का ज्योतिबा फुले जिला चिकित्सालय रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जूझ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण पिछले 5 दिनों से यहां मरीजों का अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पा रहा है। यहां तैनात एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट 15 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को बिना जांच कराए निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है।

जिला अस्पताल में मरीजों को अच्छी सुविधा देने के लिए और कम पैसे में उनका इलाज हो जाए। इसके लिए जिला चिकित्सालय में तीन रेडियोलॉजिस्ट के पद सृजित किए गए थे, लेकिन यहां मौजूदा समय में केवल एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीएन यादव की तैनाती की गई है। एक रेडियोलॉजिस्ट होने के कारण उनके छुट्टी पर चले जाने से अल्ट्रासाउंड जांच प्रभावित होने लगती है।

जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पीएन यादव 17 अक्टूबर से 31 अक्टूबर पर छुट्टी पर चले गए हैं। इनके छुट्टी पर चले जाने के कारण जो मरीज अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए आते हैं, उन्हें मजबूरन निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। साथ ही उन्हें बाहर जाकर प्राइवेट में 800 रुपये देकर जांच कराना पड़ रहा है।

मरीजों ने कहा कि यहां पर कई दिनों से आ रहे हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं मिल रहे। आज(शुक्रवार को) पता चला कि वह छुट्टी पर हैं। महिला मरीजों का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। प्राइवेट अस्पताल में जाने से ज्यादा पैसे लगते हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने