बॉलीवुड ब्यूटी तब्बू 4 नवंबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 52 साल में भी तब्बू गॉर्जियस और काफी सुंदर दिखती हैं। मानो बढ़ते सालों के साथ तब्बू और भी जवां होते जा रहीं हैं। तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ जितनी खुली किताब है। उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही सीक्रेट है। 52 साल की तब्बू आज भी कुंवारी हैं। आखिर तब्बू ने शादी क्यों नहीं की ये सवाल हमेशा फैंस के मन में अक्सर उठता रहता है।
एक्ट्रेस के शादी न करने की असली वजह आखिर क्या है। ये तब्बू ही बेहतर बता सकती हैं। मजाक में तब्बू इसका जिम्मेदार दोस्त अजय देवगन को बताती हैं। तब्बू ने चाहे शादी नहीं की पर अपने अफेयर्स को लेकर वे अक्सर लाइमलाइट में रहतीं हैं।
तब्बू के साजिद नाडियाडवाला, नागार्जुन, संजय कपूर संग डेटिंग की अटकलें रहीं। संजय कपूर और तब्बू का रिलेशन कम समय के लिए रहा। तब्बू ने 2017 में दिए एक इंटरव्यू में शादी न होने का दोषी अजय देवगन को ठहराया था. नागार्जुन को 10 साल डेट करने के बाद तब्बू को एहसास हुआ एक्टर अपनी पत्नी को नहीं छोड़ेंगे शायद नागार्जुन की वजह से तब्बू का ऐसा दिल टूटा कि उन्होंने शादी करने का फैसला ही त्याग दिया. अक्सर अजय उनकी जासूसी करते थे. और लड़कों से कहते थे की जो मुझसे बात करेगा वो पीटा जायगा।
.jpg)