डेंगू बढ़ने के साथ कीवी व बकरी के दूध की कीमतें बढ़ीं

डेंगू बढ़ने के साथ कीवी व बकरी के दूध की कीमतें बढ़ीं


डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक माने जाने वाले विकल्पों की मांग बढ़ गई है। इनमें से कुछ वैज्ञानिक रूप से स्थापित हैं तो कुछ मान्यताओं वाले विकल्पों की भी मांग है। इससे कीमतें बढ़ गई है।


डेंगू मरीजों में प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहायक माने जाने वाले विकल्पों की मांग बढ़ गई है। इनमें से कुछ वैज्ञानिक रूप से स्थापित हैं तो कुछ मान्यताओं वाले विकल्पों की भी खासी मांग है। इसका असर उनके मूल्य पर भी पड़ा है। बकरी के दूध की कीमत 400 रुपये लीटर पहुंच गई है तो कीवी 300-350 रुपए किलो बिक रहा है।


जिन परिवारों में बकरी पाली जाती है वहां सुबह से शाम तक डेंगू मरीजों के परिजन मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं। शहर में 250 से 400 रुपये में बकरी का दूध मिल रहा है। एलोपैथ में प्लेटलेट्स बाहर से चढ़ाई जाती है। लेकिन होम्योपैथी व आयुर्वेद में प्राकृतिक रूप से प्लेटलेट्स बढ़ाने का विकल्प है। बाजार में होम्योपैथिक दवाओं की दुकानों पर पपीते का मदर टिंचर (अर्क) खूब बिक रहा है।


आयुर्वेद में विभिन्न भस्म, रिष्ट की खासी मांग है। वहीं डेंगू से बचाव के लिए दुआएं भी हो रही हैं। नौचंदी जुमेरात पर गुरुवार को शहरभर के दरगाहों और इमामबाड़ों में अलम उठाया गया। देश और दुनिया की साथ शहर में अमन और खुशहाली के लिए दुआख्वानी की गयी। साथ ही डेंगू के खात्मे के लिए हजारों लोगों ने दुआ की।


सेंट्रल काउंसिल रिसर्च होम्योपैथी के सलाहकार डॉ. पीके मुखर्जी ने कहा कि केवल इमरजेंसी में शरीर में बाहर से प्लेटलेट्स चढ़ाना चाहिए। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए होम्योपैथी में मदर टिंचर हैं, डॉक्टर की सलाह से इनका सेवन करना चाहिए।


आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. भावना द्विवेदी ने कहा कि तुलसी के पत्तों का काढ़ा, पपीते के पत्ते का रस (4-5 पत्ते) फायदेमंद होता है। इसका सेवन दिन में तीन बार किया जा सकता है। गिलोय की वटी या रिष्ट (सिरप) के रूप में देने से बुखार में आराम मिलता है।


राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मुनारी में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष त्रिपाठी ने कहा कि डेंगू का होम्योपैथी में बेहतर उपचार उपलब्ध हैं। पपीते के पत्ते (कैरिका पपैया) मदर टिंचर को दिन में चार बार लेने से 25 हजार तक पहुंच गया प्लेटलेट्स बढ़ने लगता है।


Post a Comment

और नया पुराने